गहोई गौरव का दशहरा मिलनोत्सव 23 को
म्यूजिकल स्टार नाईट में वाॅलीवुड सिंगर दीपा विश्वकर्मा, बालकवि वेद पस्तोर एवं भदौरिया ग्रुप के कलाकारों की होगी धमाकेदार प्रस्तुति
झांसी। गहोई गौरव झांसी प्रगतिशील उद्यमी युवाओं का एक सामाजिक संगठन है, जो गहोई समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लिये सेवा एवं कल्याण के कार्यक्रमों को आयोजित करता आ रहा है। संस्था द्वारा इस वर्ष भी दशहरा मिलन उत्सव 2018 का आयोजन मंगलवार 23 अक्टूबर को सायं 6 बजे से लक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण में होगा। उक्त जानकारी गहोई गौरव के पदाधिकारियों ने यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सामूहिक रूप से दी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुये गहोई गौरव के संरक्षक रामकुमार लोहिया ने बताया कि इस आयोजन में विगत वर्ष की भांति एक संगीत संध्या एक शाम आपके नाम कार्यक्रम में वाॅयस आफ इण्डिया 2015 की रनर अप पाश्र्व सिंगर दीपा विश्वकर्मा एवं भोपाल की प्रसिद्ध एंकर मिस टीना के संचालन में मंनोरंजक प्रस्तुति देंगी। साथ ही बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध गायक रमेश परिहार एवं यूट्यूब पर धूम मचाने वाले बाल कवि वेद पस्तोर शमां बाधेंगे। इसके अतिरिक्त भदौरिया ग्रुप एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा राई नृत्य व देवदत्त बुधौलिया पुअर थियेटर द्वारा नाट्य मंचन के माध्यम से मनोरंजक प्रस्तुति देंगे।
चार्टर अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष कमलेश सेठ रज्जू, कार्यक्रम निदेशक के रूप में रामकुमार लोहिया, राजीव नगरिया, के डी गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था उपाध्यक्ष नरेन्द्र कंथरिया जुग्गी के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम संयोजक संजय गुप्ता एवं संजय बहेरे करेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान राजेन्द्र पटवारी, सुनील बिलैया बब्बल, रामकुमार गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, राजेश खांगट, श्रीकान्त सेठ, गोपाल नीखरा, मिलन किशोर गुप्ता, महेन्द्र सेठ, संजीव पहारिया, अभिषेक डेंगरे, शैलेन्द्र डेंगरे, उमेश चउदा, डा0 अमित बरसैंया, महेश कनकने, भुवन भास्कर गुप्ता, जितेन्द्र बिलैया, विशाल गुप्ता, विकास सिजरिया, सुदीप बिलैया, महिला विंग प्रीति गुप्ता, विनीता विलैया आदि उपस्थित रहीं। संचालन विकास सहारा एवं रविन्द्र रूसिया ने संयक्त रूप से किया। अमित सेठ व रामजी खरया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-=आयुष साहू