झाँसी | रानी लक्ष्मी बाई पार्क में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया |
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिंहऋषि, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने अपने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की | भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से वरुण जैन ने अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए विचार व्यक्त किए |
इस दौरान निशांत शुक्ल.नीरज सिंह, हर्षित, विपुल झा, सुनील दीक्षित, प्रमोद देवांगन, योगी महाराज, राहुल तिवारी, दिलीप पुरी, नीरज स्वामी, श्रेष्ठ साहू, अनिल पाठक, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे|
रिपोर्ट-=आयुष साहू