झाँसी | भारत का 72 वां आजादी का पर्व पर पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया गया | नई दिल्ली के लाल किले सहित स्कूलों, सरकारी भवनों तथा मुख्य स्थानों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया | इस अवसर पर झाँसी में 105 फिट ऊंचा तिरंगा लहराया गया |
स्मार्टसिटी झाँसी के अंतर्गत पहला प्रोजेक्ट 105 फिट ऊंचा तिरंगा झांसीवासियों को समर्पित किया गया |
मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, विधायक रवि शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल ने मैथिलीशरण गुप्त पार्क में प्रातः 9 बजे इलैक्ट्रॉनिक बटन दबाकर तिरंगे को 105 फिट की ऊंचाई पर पहुँचाया | तत्पश्चात पार्क में उपस्थित विशाल जनसमूह ने राष्ट्रगान का उद्धघोष कर देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर बलिदानियों को नम आँखों से श्रद्धासुमन अर्पित किये | इस अवसर पर मैथलीशरण पार्क में जनपद के विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित हजारों की जनसंख्या में नगरवासी उपस्थित रहे |
स्वतंत्रता सेनानी ने लहराया झाँसी दुर्ग पर तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झाँसी दुर्ग की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया गया | स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव तिवारी ने ध्वजारोहण कर झाँसी की परम्परा को कायम रखा | इस दौरान उनके साथ मौजूद जिलाधिकारी तथा सदर विधायक ने शांति के प्रतीक कबूतरों को आजाद कर समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी | इस दौरान झाँसी दुर्ग में सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू