झाँसी | कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरछा गेट बाहर कसाई मंडी के पास अवैध रूप से खुले जानवरों के हड्डियों के गोदाम ने क्षेत्रीय जनता का जीना दूभर कर दिया है | क्षेत्रीय जनता द्वारा स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत करने के बाद भी गोदामों में खुलेआम धड़ल्ले से जानवरों की हड्डियों को सप्लाई किया जा रहा है |
कोतवाली थाना पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना किये जाने पर आज दर्जनों की तादाद मे एकत्रित हुए क्षेत्रवासी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे | जहाँ क्षेत्रवासियों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कसाई मंडी में नफीस कुरैशी, रफीक कुरैशी, अनीस कुरैशी, अतीक कुरैशी आदि आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और दबंगयाई के बल पर बीच बस्ती, बाजार में जानवरों की हड्डियों का गोदाम खोले हुए हैं | जिससे आसपास से सभी क्षेत्रवासी मृतक जानवरों की बदबू से परेशान हो रहे हैं और क्षेत्र में कई लोग बीमारी का शिकार भी हो रहे हैं | क्षेत्रवासियों ने बताया कि 15 अप्रैल की देर रात उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रक अवैध रूप से हड्डियों को बरामद किया था | लेकिन पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए ट्रक को छोड़कर गोदाम संचालक के हौंसलों को बुलंद कर दिया | समस्त क्षेत्रवासियों ने एसएसपी से तत्काल बीच बस्ती में बने हड्डियों के गोदाम को हटवाए जाने की मांग की |
रिपोर्ट-=आयुष साहू